डोमजुड़ी में विधायक संजीव सरदार ने किया 15 मेगावाट क्षमता वाला अत्याधुनिक सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन

डोमजुड़ी में विधायक संजीव सरदार ने किया 15 मेगावाट क्षमता वाला अत्याधुनिक सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन

झारखंड की ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम, क्षेत्र के लोगों को मिलेगा रोज़गार – संजीव सरदार

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड क्षेत्र के डोमजुड़ी पंचायत स्थित डोमजुड़ी गांव में गुरुवार को इतिहास रच दिया। टाटा स्टील और टाटा पावर के संयुक्त उपक्रम इंडस्ट्रियल एनर्जी लिमिटेड (IEL) द्वारा निर्मित 15 मेगावाट क्षमता वाला अत्याधुनिक सोलर पावर प्लांट का औपचारिक उद्घाटन किया गया। इस उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पोटका विधायक संजीव सरदार ने दीप प्रज्वलन और फीता काटकर इस महत्वाकांक्षी परियोजना का उद्घाटन किया।

विधायक संजीव सरदार ने कहा कि यह परियोजना न केवल झारखंड की ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक मील का पत्थर है बल्कि कार्बन उत्सर्जन में कमी और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने वाला ऐतिहासिक कदम भी है।

सबसे खास बात यह है कि इस परियोजना के CSR पहल से पूरे इलाके में व्यापक सामाजिक परिवर्तन भी आएगा जिससे
गांवों में साफ पेयजल की आपूर्ति, सतत बिजली व्यवस्था से बेहतर बिजली आपूर्ति के साथ ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए नए कार्यक्रम चलाए जाएंगे।
सबसे महत्वपूर्ण बात, इस परियोजना से स्थानीय युवाओं के लिए नए रोजगार और प्रशिक्षण के अवसर खोले जाएंगे।

विधायक सरदार ने विश्वास जताया कि यह मॉडल आने वाले समय में झारखंड के अन्य ग्रामीण और औद्योगिक क्षेत्रों को भी नवीकरणीय ऊर्जा और CSR आधारित विकास की राह पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य हिरेनमोय दास, विद्या सागर दास, टाटा पावर के विजयंत रंजन, जगमीत सिंह सिद्धू और बसुदेव हांसदा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित