भाजपा नेता भरत सिंह ने दिवंगत शिक्षा मंत्री स्व॰ रामदास सोरेन को दी श्रद्धांजलि

भाजपा नेता भरत सिंह ने दिवंगत शिक्षा मंत्री स्व॰ रामदास सोरेन को दी श्रद्धांजलि
जमशेदपुर 29 अगस्त: झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन जी के श्राद्धकर्म में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह समाजसेवी श्री भरत सिंह ने पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर श्री भरत सिंह ने कहा कि “ स्वर्गीय रामदास सोरेन जी एक सरल, मिलनसार एवं कर्मठ नेता थे जिन्होंने सदैव शिक्षा और समाज के उत्थान के लिए कार्य किया। उनका निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है।”
उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को धैर्य प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना भी की।
श्राद्धकर्म में भारी संख्या में गणमान्य नागरिक, राजनीतिक कार्यकर्ता एवं सामाजिक संगठन के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित