राँची। मौसम विभाग ने झारखण्ड में अगले दो दिनों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

राँची। मौसम विभाग ने झारखण्ड में अगले दो दिनों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बना सुस्पष्ट निम्न दबाव का क्षेत्र ओडिशा की ओर बढ़ रहा है, जिसके प्रभाव से राज्य के कई जिलों में भारी वर्षा होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, 29 अगस्त को दुमका, गोड्डा, पाकुड़, साहेबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।

वहीं 30 अगस्त को लातेहार, लोहरदगा, बोकारो, गुमला, खूँटी, राँची और रामगढ़ जिलों में भारी वर्षा की संभावना है। इस दौरान आंधी के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और वज्रपात की घटनाएं भी हो सकती हैं। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित