.जमशेदपुर : आंध्रा समिति टेल्को (ईस्ट जोन ) गणपति मंदिर परिसर में बुधवार को गणेश चतुर्थी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.
सुबह से ही मंदिर में घंटी की ध्वनि गूंजती रही और बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्री गणपति के चरणों में शीश नवाकर गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ कर रहे थे. श्रद्धालुओं ने भगवान गजानन को दूर्वा, केले,नारियल, मोदक एवं मोतीचूर के लड्डुओं का भोग अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की.
सुबह अभिषेक के पश्चात गणपति हवन का आयोजन किया गया. और संध्या में महाआरती के बाद गणपति सहस्रनाम पाठ संपन्न हुआ. पूरे दिन मंदिर में भक्तिमय माहौल बना रहा.इस मौके पर अध्यक्ष राजशेखर राव, महासचिव के राम मोहन राव, बी यस यन मूर्ति, श्याम सूंदर राव, भाष्कर राव, नारायण राव, प्रसाद राव, अप्पा राव, पदमा, संगीता रवि, आदि लोग उपस्थित थे.
पूजन-अनुष्ठान पुरोहित अनिल कुमार के निर्देशन में संपन्न हुआ.






