केंद्र सरकार के खिलाफ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने साधा निशाना

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को केंद्र सरकार पर 130वें संविधान संशोधन विधेयक को लेकर हमला बोला। कहा केंद्र के निर्णय देश को कमजोर और विभाजित कर रहे हैं। सीएम ने कहा कि विकास और राष्ट्र को मजबूत करने की बातें केवल केंद्र सरकार के भाषणों में हैं जबकि उनके कार्य इसके विपरीत हैं।झारखंड विधानसभा परिसर के बाहर मीडिया से बात करते हुए सीएम सोरेन ने कहा कि आज पूरा देश देख रहा है कि किस तरह के संविधान संशोधन किए जा रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि ये कदम देश को एकजुट करने के बजाय विभाजन की ओर ले जा रहे हैं।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई