जमशेदपुर पहुॅचने पर इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी. संजीव रेड्डी का भव्य स्वागत

जमशेदपुर पहुॅचने पर इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी. संजीव रेड्डी का भव्य स्वागत
जमशेदपुर। सोनारी हवाई अड्डे पर सोमवार को इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी. संजीव रेड्डी और डॉ. पी. श्रीनिवासन का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर युथ इंटक के राष्ट्रीय महासचिव नितेश राज एवं राष्ट्रीय सचिव राकेश साहू के संयुक्त नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता जुटे। राष्ट्रीय महासचिव नितेश राज ने पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर अतिथियों का सम्मान किया। मजदूर नेता श्री नितेश राज ने कहा कि मजदूरों के मसीहा संजीव रेड्डी के आगमन से मजदूरों की समस्याओं का समाधान होगा और मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज और बुलंद होगी। स्वागत कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष अभिनंदन सिंह, संतोष गुप्ता, निखिल सिंह, अमित साहू, सागर साहू, गौतम साहू, आयुष गुप्ता, कमलेश साहू, राहुल साहू, अशोक साहू, हर्ष गुप्ता, विमल प्रसाद, राहुल साव निखिल प्रसाद महेश जायसवाल, आशीष कुमार, प्रवीण महानंद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
[18:50, 25/08/2025] +91 98523 06954: प्रेस विज्ञप्ति

पूर्वी भारत के चिड़ियाघर परिचारकों हेतु क्षमता निर्माण कार्यशाला का जमशेदपुर में शुभारंभ

जमशेदपुर, 25 अगस्त 2025: पूर्वी भारत के चिड़ियाघर परिचारकों के लिए चार दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला, जिसका प्रायोजन केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (CZA), भारत सरकार द्वारा किया गया है, का आज जमशेदपुर स्थित सेंटर फॉर एक्सीलेंस में शुभारंभ हुआ।

इस कार्यक्रम का उद्घाटन श्री एस. आर. नतेशा, भा. वि. से., मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव), झारखंड सरकार ने किया। इस अवसर पर श्री सबा आलम अंसारी, भा. वि. से., वन संरक्षक एवं डीएफओ जमशेदपुर तथा कैप्टन अमिताभ, मानद सचिव, टाटा स्टील प्राणी उद्यान सोसायटी (TSZS) उपस्थित थे।

अपने स्वागत भाषण में कैप्टन अमिताभ ने कार्यशाला के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह चिड़ियाघर परिचारकों की दक्षता और ज्ञान को बढ़ाने का अवसर है। उन्होंने इस कार्यक्रम के लिए प्रायोजन प्रदान करने हेतु केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण का आभार व्यक्त किया और टाटा स्टील प्राणी उद्यान को संरक्षण और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने का अवसर देने के लिए धन्यवाद दिया।

श्री एस. आर. नतेशा ने प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि CZA ने परिचारकों के लिए यह महत्वपूर्ण मंच उपलब्ध कराया है। उन्होंने झारखंड वन विभाग की कई पहलें साझा कीं, जिनमें गिरिडीह और दुमका में दो नए चिड़ियाघरों तथा पलामू टाइगर रिज़र्व के निकट टाइगर सफारी की प्रस्तावित स्थापना शामिल है। उन्होंने हाल ही में एक बाघ को रिहायशी क्षेत्र से सफलतापूर्वक बचाकर पलामू टाइगर रिज़र्व में पुनर्स्थापित किए जाने की घटना का भी उल्लेख किया और बताया कि यह वन विभाग की विशेषज्ञता और प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

चार दिवसीय इस कार्यशाला में पशु आवास और देखभाल, पशु-चिकित्सा सेवाएँ, अभिलेख रखरखाव, पशुओं का टीकाकरण, साँपों का व्यवहार और जीवविज्ञान, मॉक ड्रिल तथा आपदा प्रबंधन जैसे विविध विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही, प्रतिभागियों को दलमा वन्यजीव अभयारण्य का भ्रमण भी कराया जाएगा।

इस कार्यशाला में पूर्वी भारत के 23 चिड़ियाघरों से आए 34 प्रतिभागी, जिनमें टाटा स्टील प्राणी उद्यान के परिचारक भी शामिल हैं, भाग ले रहे हैं। यह कार्यक्रम अनुभव साझा करने, सीखने और चिड़ियाघर प्रबंधन को और सुदृढ़ बनाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई