कोडरमा। लगातार बारिश के बाद कोडरमा के तिलैया डैम का जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंच गया।
जिसके चलते शुक्रवार को तिलैया डैम के गेट खोल दिए गए, साथ ही डैम से प्रति सेकंड 1000 क्यूबिक पानी डिस्चार्ज किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। डैम का गेट खोलने के बाद डीवीसी प्रबंधन की ओर से कोडरमा जिला प्रशासन के साथ-साथ गिरिडीह, बोकारो, धनबाद और जामताड़ा जिले को भी अलर्ट भेजा गया है। इसके अलावा डैम के आसपास स्थित गांव में माइकिंग के द्वारा लोगों को डैम के किनारे नहीं जाने की सलाह दी गई है।






