टाटानगर 24 लाख की चावल चोरी में पानी पर लाठी पीट रहा आरपीएफ… आखिर कौन उड़ा ले गया 1259 बोरियां

टाटानगर 24 लाख की चावल चोरी में पानी पर लाठी पीट रहा आरपीएफ… आखिर कौन उड़ा ले गया 1259 बोरियां

जमशेदपुर :एफसीआई का 24 लाख का चावल गायब होने के मामले में टाटानगर आरपीएफ द्वारा दो रेलकर्मियों की गिरफ्तारी ने कई सवालों को जन्म दे दिया है. दोनों रेलकर्मी कॉमर्शियल विभाग से जुड़े हैं और गुड्स शेड के कर्मचारी हैं. सूरज कुमार और मुकेश कुमार को आरपीएफ ने नोटिस देकर जांच के लिए बुलाया था जिन्हें पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया. दोनों पर रेलवे संपत्ति के साथ ”क्रिमिनल मिसप्रोपेएिशन” का आरोप लगाया गया है. हालांकि रेलवे कॉमर्शियल के लोगों का कहना है कि यह गिरफ्तारी संदिग्ध है और मामले को अलग रंग देने का प्रयास किया जा रहा. रेलकर्मियों की माने तो आरपीएफ ने इस मामले में गुड्स लिपिकों को बली का बकरा बनाकर अपनी जिम्मेदारी से बचने का प्रयास किया है.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई