आज दिनांक 20 /8/2025 को झारखंड मुक्ति मोर्चा मानगो नगर समिति की ओर से दिवंगत झारखंड आंदोलनकारी नेता झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री स्वर्गीय राम दास सोरेन जी के निवास स्थान गोडा बंधा जाकर उनके परिजनों से मिलकर सांत्वना दिया गया । इस अवसर पर फतेह चंद्र टुडू जी ने कहा कि रामदास का आकस्मिक निधन से हम सभी मर्माहत है ।
झारखंड आंदोलन एवं सामाजिक कार्यों में उनके द्वारा किए गए प्रयासों को सदा याद रखा जाएगा । रामदास दादा जिस तरह से कार्यकर्ताओं को उत्साहित करने का काम करते थे
एवं अनुशासन का पाठ पढ़ाते थे ।
निश्चित रूप से उनका निधन समाज हित में और राजनीति रुप से अपूरणीय क्षति है
निकट भविष्य में उसके भरपाई करना संभव नहीं है ।
रामदास का आज हमारे बीच नहीं है लेकिन उनके द्वारा अधूरे कार्य को हम सभी मिलकर पूरा करने का काम करना ही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष फतेह चंद्र टुडू, उपाध्यक्ष मोहम्मद मुस्ताक, मोहम्मद अजहरूद्दीन ,बाबू दा आदि उपस्थित थे






