चाईबासा :पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना अंतर्गत जैंतगढ़ जाने वाली सड़क पर आइटीआइ मोड़ तोड़ांगहातु के पास चेकिंग अभियान के दौरान रांची से आ रहे एक मालवाहक वाहन को जांच के लिए रोककर जाँच करने पर उसमें भारी मात्रा में ओनेरेक्स कफ सिरप मादक पदार्थ मिली है।
जगन्नाथपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राफेल मुर्मू ने बताया कि जांच के दौरान रांची से तस्करी कर लाए गए कुल 30 पेटी मादक कफ सिरप में 3600 बोतल जब्त किया गया।बरामद सिरप की अनुमानित बाजार कीमत करीब 7 लाख 20 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने अपनी पहचान आनंदपुर थाना के चिरुमाथा स्कूल टोला निवासी राजेंद्र प्रधान, तोड़ांगहातु निवासी अमरदीप लागुरी और चारबंदिया निवासी सुनील तिर्की के रूप में की है।






