जीएसटी सुधारों से महंगाई पर काबू और जनता को राहत : आकाश शाह
जमशेदपुर,
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित नए जीएसटी सुधारों का जनता दल (यूनाइटेड) जिला प्रवक्ता आकाश शाह ने स्वागत किया है। आज जारी एक वक्तव्य में आकाश शाह ने कहा कि इन सुधारों से आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी और महंगाई नियंत्रित होगी।
उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में 12% जीएसटी स्लैब समाप्त करने और कर ढाँचे को चार दरों (0%, 5%, 18% और 28%) तक सीमित करने की घोषणा की थी। साथ ही दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर कर घटाने, छोटे व्यवसायियों को अनुपालन में सुविधा और ईमानदार करदाताओं को लाभ देने की बात भी कही थी।
आकाश शाह ने कहा कि नए जीएसटी रिफॉर्म्स अमल में आने के उपरांत “रोजमर्रा की वस्तुओं पर कर घटने से सीधे तौर पर हर परिवार को फायदा होगा। यह सुधार न केवल व्यापार और उद्योग को गति देंगे बल्कि उपभोक्ताओं की क्रय शक्ति भी बढ़ाएंगे।”
उन्होंने इसे प्रधानमंत्री की दूरदर्शी सोच बताते हुए कहा कि सुधारों से झारखंड जैसे राज्यों में निवेश और आर्थिक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी तथा आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को बल मिलेगा।






