पश्चिमी सिंहभूम में 45 विदेशी शराब और 2 देशी शराब दुकानो के लिए टेंडर जारी किया गया

chaibasa : झारखंड सरकार के उत्पाद शुल्क विभाग द्वारा पश्चिमी सिंहभूम जिले की 45 विदेशी शराब और 2 देशी शराब दुकानो के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आवेदन का प्रक्रिया 20 अगस्त अंतिम दिन है, इच्छुक आवेदक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
22 अगस्त को लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से दुकानों का आवंटन किया जाएगा,आवंटन मिलने वाले 1 सितंबर से शराब दुकानों का संचालन शुरू करेंगे, जिले में कुल 45 कंपोजिट और 2 देशी शराब की दुकानें संचालित होंगी।
निविदा प्रक्रिया में 20 समूह भाग ले रहे हैं, जिनमें से प्रत्येक अधिकतम तीन दुकानों के लिए आवेदन कर सकता है। लॉटरी प्रक्रिया पाँच वर्षों के लिए मान्य होगी, जिसके बाद 2030 में पुनः लॉटरी प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।
आवेदन शुल्क और सुरक्षा राशि: एक दुकान के लिए आवेदन शुल्क 15,063 रुपये निर्धारित है। लॉटरी में दुकान आवंटित होते ही 10 से 15 लाख रुपये की अग्रिम सुरक्षा राशि जमा करनी होगी। यदि कोई आवेदक आवंटन के बाद दुकान लेने से इनकार करता है, तो सुरक्षा राशि पाँच वर्ष बाद ही वापस की जाएगी।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई