पोटका के 13 सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों को मिला वाटर फिल्टर
पोटका : समाज कल्याण विभाग झारखंड सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों में शुद्ध पेयजल उपलब्धता पोटका के 13 सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र को वाटर फिल्टर प्रदान किया जाएगा .सोमवार को मुख्य अतिथि विधायक संजीव सरदार ने इस योजना का भी शुभारंभ किया गया .इस योजना के तहत प्रखंड के नारदा,कासियाबेडा, रोहिनिबेडा, कोकदा, दुड़कु – 1 ,दुड़कु – 2 ,मुकुंदपुर, छोटा सिगदी,दिगरसाई,मझगांव मातकमडीह एवं सबरनगर आंगनबाड़ी केंद्र को प्रथम चरण में वाटर फिल्टर मिलेगा .कार्यक्रम में विधायक ने आंगनबाड़ी केंद्र संचालकों से केंद्रों का संचालन बेहतर तरीके से करने का निर्देश दिया ताकि सरकार की योजनाएं सही तरीके से ग्रामीणों को मिल सके .इस अवसर पर प्रभारी सीडीपीओ निकिता बाला समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे .






