हिन्दू पीठ मे तीन दिवसीय गणपति महोत्सव का आयोजन होगा- अरूण सिंह
हिन्दू पीठ जमशेदपुर के अध्यक्ष अरुण सिंह ने बताया कि इस 2025 वर्ष हिन्दू पीठ के द्वारा तीन दिवसीय गणपति महोत्सव का आयोजन किया जाएगा जो दिनांक 27 अगस्त से 29 अगस्त तक होगा 27 अगस्त के सुबह से ही भगवान गणेश की विधि-विधान से विशेष पूजा होगी एवं संध्या 6 बजे से विशेष आरती के बाद संध्या 7 बजे से मंचीय कार्यक्रम होगा एवं रात्रि 8 बजे से प्रसाद वितरण किया जाएगा। महोत्सव के पहले दिन यानी 27 अगस्त को जमशेदपुर के सभी राजनीतिक दल एवं सामाजिक कार्यकर्त्ताओ को निमंत्रण दिया गया है।इसमे प्रमुख रूप से जमशेदपुर के सासंद,विधायक एवं सभी राजनीतिक दल के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होगे। महोत्सव के दूसरे दिन यानी 28 अगस्त का कार्यक्रम महिलाओ को समर्पित होगा इस दिन मुख्य रूप से जमशेदपुर पूर्वी एवं ईचागड की विधायीका के साथ साथ जमशेदपुर की जानी मानी समाजिक एवं राजनीतिक दल की महिलाए शामिल होगी। महोत्सव के आखरी दिन यानी 29 अगस्त को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ,विहिप,भूतपूर्व सेवा सैनिक परिषद,विद्यार्थी परिषद,लधू उधोग भारती,संस्कार भारती,इसरो के सदस्य शामिल होगे।इस वर्ष गणपति महोत्सव का सफल आयोजन के लिए हिन्दू के महासचिव दिलजय बोस एवं सुरक्षा प्रमुख सोमनाथ सिंह को विशेष जिम्मेवारी दी गई है।






