बारिश से नहीं मिलने वाली है राहत,.झारखंडवासियों को वारिश पूरे सप्ताह बरसेगा

रांची : मानसून ने पूरे झारखंड को बारिश से सराबोर कर दिया है. लगभग रोज बारिश हो.रही है ,आने वाले कई दिनों तक बारिश से निजात मिलना मुश्किल है. मौसम विभाग के अनुसार रांची में 25 अगस्त तक कई जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है.
मौसम केंद्र के मुताबिक ओडिशा के दक्षिणी तटीय इलाके में डिप्रेशन बना हुआ है. इसका असर झारखंड पर पड़ा है. पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पश्चिमी सिंहभूम के गोइलकेरा में 36.6 मिमी बारिश हुई है. इस दौरान सबसे ज्यादा तापमान गोड्डा में 35.3 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान लातेहार में 20.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है.
23 अगस्त को उत्तर-पूर्वी यानी देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, साहिबगंज और पाकुड़ सिंहभूम, सिमडेगा में भारी बारिश की संभावना है. साथ ही 24 अगस्त और 25 अगस्त को राज्य के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जतायी गई है. इन तीनों दिन प्रभावित इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई