ओड़िशा में संगठन विस्तार को लेकर एकदिवसीय प्रवास पर ओडिशा सहप्रभारी रवि शंकर तिवारी

ओड़िशा में संगठन विस्तार को लेकर एकदिवसीय प्रवास पर ओडिशा सहप्रभारी रवि शंकर तिवारी

आज सैल्यूट तिरंगा के राष्ट्रीय कोडिनेटर सह ओडिशा के सहप्रभारी रवि शंकर तिवारी का ओडिशा में संगठन विस्तार एवम राष्ट्रवाद की मुहिम को जन जन तक पहुंचाने को लेकर झारसुगुड़ा स्थित हाउसिंग बोर्ड र्क्लोनी में सरवन सिंह के नेतृत्व में उनके आवासीय कार्यालय में एक बैठक रखा गया ।
उनके साथ जनसंपर्क अधिकारी एवम ओडिशा प्रदेश के पदाधिकारी सुधाकर कुमार साही भी उपस्थित रहे।
श्री तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजेश झा के मुहिम जो हर घर तिरंगा हर हाथ तिरंगा का है उसे ओडिशा में जन आंदोलन के रूप में लेकर किया जाएगा ।
इस दौरान वे ओडिशा के झारसुगुड़ा में रह रहे पूर्वांचल के प्रबुद्घ लोगो के साथ बैठक कर सैल्यूट तिरंगा के कार्य योजनाओं को लेकर उनसे विस्तार पूर्वक चर्चा की और उन्हें बताया ।
सभी लोगो ने सैल्यूट तिरंगा द्वारा देश हित में किए जा रहे कार्यों को सराहा । और संगठन के साथ जुड़कर कार्य करने की बाते कही जल्द की एक बड़ा कार्यकर्म कर सारे लोगो को जोड़ा जाएगा ।
कार्यकर्म में ब्यवसाई सह समाजसेवी सरवन सिंह,आर एस एस जिला प्रमुख ए के सिंह,संतोष कुमार,राम कुमार पांडेय,धनंजय सिंह,सुरेंद्र सिंह,सुरेंद्र यादव,आर सिंह,राजेंद्र कुमार साहू सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई