रांची : बीजेपी झारखंड के संथाल में डेमोग्राफी चेंज को लेकर आरोप लगाती रही है. वहीं इस बार झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कहा कि जब बात डेमोग्राफी चेंज की होगी, तो वह सिर्फ संथाल की नहीं, बल्कि रांची, जमशेदपुर, बोकारो, धनबाद समेत कई जगहों की होगी. आज इन जगहों पर हमारे आदिवासी-मूलवासी कहां चले गए.
बीजेपी कई अवसरों पर यह मुद्दा उठाती रही है. साथ ही झारखंड की झामुमो, कांग्रेस और राजद की गठबंधन की सरकार पर इसे लेकर तीखे आरोप भी लगाती रही है. अब जब 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान पीएम मोदी द्वारा देश के कई हिस्सों में डेमोग्राफी चेंज का मुद्दा उठाया गया. तो झारखंड की राजनीति में भी इसे लेकर फिर से उबाल आ गया.






