आम जनता के लिए वोट महज़ एक राजनीतिक अधिकार नहीं बल्कि उनके जीवन और बेहतर भविष्य का आधार है। महाशय,

सेवा में,
सम्मानित सम्पादक महोदय,
सभी दैनिक अखबार एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ।

विषय : आम जनता के लिए वोट महज़ एक राजनीतिक अधिकार नहीं बल्कि उनके जीवन और बेहतर भविष्य का आधार है।
महाशय,

विगत दिनों राहुल गांधी ने कर्नाटक के महादेवपुरा विधानसभा में लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग द्वारा बरती गई अनियमितता के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। इस दिशा में आनेवाले दिनों में कांग्रेस द्वारा इसे राष्ट्रव्यापी आंदोलन बनाने के लिए पहले जिला स्तर, फिर राज्य स्तर और फिर राष्ट्रव्यापी आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जा चुकी है।

इस क्रम में पूर्वी जमशेदपुर में जिला कांग्रेस कमिटी ने पार्टी के निर्देशानुसार कार्यकारी जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर के नेतृत्व में जे एन ए सी ऑफिस से सकची गोलचक्कर तक
कैंडल मार्च निकाला जिसमें सैकड़ों की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता एवं समर्थकों ने हाथों में पोस्टर एवं बैनर लेकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस चुनावी अनियमितता के बारे में अवगत कराने की कोशिश की।

इस मुद्दे पर धर्मेंद्र सोनकर से मीडिया ने विस्तार से बात की। उन्होंने बताया कि लाखों की संख्या में वोटर्स की हेराफेरी कोई इत्तेफाक नहीं बल्कि एक सोची समझी साजिश है जिसके तहत आम जनता को उसके बुनियादी संवैधानिक अधिकार से वंचित किया जा रहा है जो कि प्रजातंत्र के लिए एक गंभीर खतरा है। भाजपा और चुनाव आयोग एक साथ मिलकर एक ऐसी स्थिति लाना चाहते है जहां मतदाता सरकार न चुने बल्कि सरकार ही अपनी मनपसंद मतदाता को चुने। यह एक ऐसी स्थिति है जिसके आनेवाले दिनों में भयावह परिणाम हो सकते है।

बिहार में भी विशेष गहन पुनरीक्षण के नाम पर चुनाव आयोग द्वारा की गई धांधली अब लोगों के सामने आ गई है। यह अपने आप में आश्चर्य की बात है कि अब तक बिहार में तकरीबन 65 लाख मतदाताओं के नाम काटे जा चुके है पर सोचने का विषय है कि पिछले तीन महीनों में एक भी नए मतदाता का नाम नहीं जुड़ा है। ऐसी कई अनियमितताओं की खबरें अन्य प्रदेशों से भी आ रही है। चुनाव आयोग की मतदाता सूची में मृत लोग जिंदा पाए जा रहे है तो जिंदा लोग मृत बना दिए जा रहे है।

आज उत्तर प्रदेश में लगभग 27000 स्कूलों को बंद करने का तुगलकी फरमान जारी हो चुका है जिसमें से 5000 स्कूलों को बंद किया भी जा चुका है। उत्तराखंड में भूस्खलन से पूरा का पूरा धराली गांव दफन हो गया, सैकड़ों लोग या तो मारे जा चुके है या गायब है पर मीडिया में कही कोई खबर नहीं है। हमे सोचने की आवश्यकता है कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है। अगर जनमत का अपहरण करके इस तरह की सरकार बनेगी तो आनेवाले दिनों में न किसी को रोजगार मिलेगा, न बुनियादी शिक्षा या स्वास्थ्य की सुविधा मिलेगी और ना ही कोई आपकी फरियाद सुनेगा। इसलिए यह जरूरी है हमारे माननीय नेता राहुल गांधी जी के आह्वाहन पर ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचा जाए और उन्हें आनेवाले गंभीर प्रजातांत्रिक खतरे के बारे में आगाह किया जाए ताकि वक्त रहते विश्व के सबसे पुराने एवं सबसे बड़े प्रजातंत्र की रक्षा की जा सके।

धर्मेंद्र सोनकर के नेतृत्व कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का यह काफिला जुलूस की शक्ल में साकची, जमशेदपुर स्थित आम बागान से निकल कर साकची झंडा चौक पर रुका जहां कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग की मनमानी के खिलाफ जमकर नारे लगाए एवं पार्टी के संदेश को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने की कोशिश की। इस कार्यक्रम में मुख्य तौर पर निम्नलिखित लोग शामिल थे।
इस कार्यक्रम मे बब्लू झा राकेश साहू अमित दुबे समिम गड़ी आज़म स्फी देव शरण सिंह बब्लू सोनकर कुलदीप सिंह अखिलेश यादव साजिद अमित राव जीतू अमन रजक पोलू वीरू राकेश साहू गुलाम अली एवं सैकड़ों की संख्या में उपस्थित हुए l

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई