दिनांक 08/09.08.2025 की रात्रि में एम०जी०एम० थाना क्षेत्र अंतर्गत मुखियाडांगा स्थित आशुतोष
कुमार के घर में घुसकर अज्ञात चोरों के द्वारा घर में रखे चांदी का पायल, सोने का बजरंगबली लॉकेट, चांदी का
सिक्का, नकद सहित दो मोबाईल फोन चोरी कर लिया गया था। इस संबंध में वादी आशुतोष कुमार के लिखित
आवेदन के आधार पर एम०जी०एम० थाना कांड स0-122/2025, दिनांक 13.08.2025, धारा-331 (4), 305 बी०एन०
एस० दर्ज किया गया और वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के आदेशानुसार एक छापामारी दल
का गठन कर त्वरित कार्रवाई करते हुए सामानों की बरामदगी एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी किया गया।
छापामारी के दौरान कांड में संलिप्त अपराधकर्मी 1. चंदन साव उर्फ चंदा एवं 2. सोनू भुईयां को हिरासत में लेकर
सख्ती पूर्वक पूछताछ किया गया तो उपरोक्त दोनों के निशानदेही पर इस कांड में चोरी गये 2 जोड़ा चांदी का
पायल, 11 चांदी का सिक्का,एक सोने का महावीरी छोटा सा लॉकेट एवं दो मोबाईल फोन बरामद कर विधिवत् जप्त
करते हुए पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने के उपरांत दोनों अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों ने
अपना-अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि चंदन साव उर्फ चंदा मुखियाडांगा में किराये पर एक रूम लिया है
और वहां अपना घर बनाने का कुछ सामग्री रखा है। इसी दौरान वह रेकी कर अशुतोष कुमार के घर का निशाना
बनाया और अपने आपराधिक साथी सोनू भुईयां, अभिषेक शर्मा उर्फ रवि शंकर एवं वीरेन्द्र मिश्रा के साथ योजना
बनाकर दिनांक 08/09.03.2025 की रात्रि में इस घटना का अंजाम दिया। अभियुक्तों द्वारा पीड़ित का मोबाईल फोन
से सीम निकालकर तथा अपने मोबाईल फोन में डालकर रात्रि में हीं PhonePe चालू करने का प्रयास किया गया और
बाद में उक्त सीम को तोड़कर फेंक दिया गया था, अभियुक्तों का प्रयुक्त मोबाईल फोन भी बरामद कर जप्त किया
गया है। उपरोक्त गिरफ्तार अभियुक्त जमशेदपुर एवं सरायकेला खरसावाँ जिला के कई थानों से पूर्व में भी जेल जा
चुके हैं। इस कांड में संलिप्त अन्य एक व्यक्ति के गिरफ्तारी हेतु छापामरी जारी है।
चोरी गये सामानों को बरामद कर जप्त किया गया, जिसका विवरणी निम्न प्रकार है :-
1. Vivo कंपनी का मोबाईल फोन-01 पीस,
2. One plus मोबाईल फोन 01 पीस,
3. चांदी का पायल -02 जोड़ा,
4. चांदी का सिक्का-11 पीस,
5. सोने जैसे रंग का महावीरी छोटा सा लॉकेट- 01 पीस,
6. घटना में प्रयुक्त टेक्नो कंपनी का मोबाईल फोन 01 पीस,
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता :-
(1) चंदन साव उर्फ चंदा, उम्र करीब 28 वर्ष, पिता दिलीप साव, पता रोड नं०- 05, ग्वाला बस्ती, भुईंयाडीह,
थाना- सिदगोड़ा, जिला-पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर,
(2) सोनू भुईया, उम्र करीब 19 वर्ष,पिता गानू भुईया उर्फ गोदा भुईया, पता – गरम स्थान, कान्हू भट्टा,
भुईंयाडीह, थाना-सिदगोड़ा, जिला पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर,
गिरफ्तार अभियुक्त चंदन साव के विरुद्ध दर्ज पूर्व आपराधिक इतिहास :-
1.सिदगोड़ा थाना कांड सं0-150/2021, दिनांक 01/10/2021, धारा 411/457/380 भा००वि० ।
2. सिदगोड़ा थाना कांड सं0-157/2021, दिनांक 24/10/2021, धारा-411/379/34 भा० द०वि०
3. सिदगोड़ा थाना कांड सं0-109/2022, दिनांक 17/07/2022, धारा-395 भा०द०वि०
4. सिदगोड़ा थाना कांड सं0-158/2021, दिनांक 25/10/2021, धारा- 224 भा०द०वि० ।






