जमशेदपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभियान घर घर तिरंगा के तहत झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अपने घर पर तिरंगा लगा कर इस अभियान की शुरुआत की, रघुवर दास ने अपने एग्रीको स्थित आवास पर तिरंगा लगाया, इस मौक़े पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि देश का प्रधानमंत्री के आह्वान पर आज पुरे देश मे घर घर तिरंगा एक आजादी का उत्स्व बन गया है, जिसके तहत अमीर हो या फिर गरीब सभी इस अभियान से जुड़ कर देश वासी एकता और अखंडता की मिशाल बन गए है, सभी लोग आज अपने घर पर तिरंगा लगा कर उन सहिदों को भी नमन कर रहें है, जिसके बलिदान से भारत देश आजाद हुआ था, रघुवर दास ने घर घर तिरंगा अभियान को लेकर जमशेदपुर के साथ साथ झारखण्ड वासियों को इस अभियान मे जुड़ने के लिए बधाई दी है।






