जमशेदपुर पश्चिम के विधायक, श्री सरयू राय ने मानगो नगर निगम और जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र (अक्षेस) की ज्वलंत समस्याओं पर आज पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त से विमर्श किया।

जमशेदपुर पश्चिम के विधायक, श्री सरयू राय ने मानगो नगर निगम और जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र (अक्षेस) की ज्वलंत समस्याओं पर आज पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त से विमर्श किया। इस विमर्श में मानगो नगर निगम, अक्षेस के उप नगर आयुक्त और पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता भी शामिल हुए। विधायक ने मानगो नगर निगम और अक्षेस की गंभीर होती जा रही समस्याओं पर चिन्ता व्यक्त किया और कहा कि प्रशासनिक शिथिलता इसका एक मात्र कारण है। उपायुक्त ने नगर निगम और अक्षेस के उप नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि एक माह के भीतर मानगो की पेयजल समस्या, कचरा निस्तरण समस्या और जल निकासी समस्या को हर हालत में दूर करें और पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता इसमें सहयोग करे।
उपायुक्त ने यह भी निर्देश दिया कि मानगो पेयजल परियोजना को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से नगर निगम ग्रहण कर ले और इसे संचालित करने वाली एजेंसी के साथ बैठकर बकाया भुगतान और इस पर होने वाले व्यय का प्राक्कलन तैयार करे। साथ ही मानगो पेयजल परियोजना के इंटेक वेल, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और सभी टंकियों के लिए पम्प सेट खरीदने से लेकर क्षेेत्र में बिछाये गये पाईपलाईनों के बारे में भी एक स्पष्ट प्रतिवेदन तैयार कर इन कमियों को दूर करें।

अक्षेस क्षेत्र की बस्तियों में पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने और यहाँ के सिवरेज-ड्रेनेज सिस्टम को टाटा स्टील के सिवरेज-डेªनेज सिस्टम से जोड़ने के बारे में कंपनी और नगर निगम के अधिकारी शीघ्र एक संयुक्त बैठक बुलाए और इसका सर्वेक्षण कराए।

कदमा और सोनारी क्षेत्रों में कई स्थानों पर चल रहे अवैध लॉटरी, मटका, सट्टा और जुआ तथा अवैध लोहा टाल के संचालन की सूची उपायुक्त को सौंपते हुए विधायक श्री सरयू राय ने कहा कि इस पर हर हालत में रोक लगाए। विधायक ने यह भी कहा कि एनजीटी द्वारा नदी से बालू निकालने पर स्पष्ट रोक के बावजूद कदमा में खरकई नदी से रोज बालू की अवैध निकासी हो रही है और कम से कम आधा दर्जन 407 गाड़ियां इसे अहले सुबह वहां से बाहर भेजी जा रही है। उन्होंने कहा कि कदमा थाना की जानकारी के बिना ऐसा संभव नहीं है। इस पर शीघ्र रोक लगनी चाहिए ओर दोषी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
उन्होंने यह भी बताया कि कदमा और सोनारी क्षेेत्र के कई सामुदायिक भवनों पर निहित स्वार्थी तत्वों ने अवैध कब्जा कर रखा है और वहां से अपने व्यवसाय का संचालन कर रहे हैं। इस तरह के भवनों की सूची भी उन्होंने उपायुक्त को सौंपा है। साथ ही कदमा सोनारी में चल रहे लॉटरी, मटका, लोहा टाल की अवैध गतिविधियाँ वाले स्थलों की सूची भी उन्होंने उपायुक्त को दिया है, जो निम्नांकित है।

कदमा, शास्त्रीनगर, ब्लॉक नं. 1, मस्जिद के सामने अवैध मटका का संचालन।

कदमा, रामजनमनगर, में ब्रिज के बगल में शौचालय के पास अवैध मटका का संचालन।

कदमा, बीणापाणि नर्सिंग होम के सामने अवैध मटका का संचालन है।

सोनारी के कागलनगर, टेम्पु स्टैंड के पास अवैध मटका का संचालन।

सोनारी राम मंदिर पार्क के बगल में अवैध मटका का संचालन।

कदमा, बाल्डबीन स्कूल के नीचे में अवैध स्क्रैप टाल का संचालन।

कदमा, अनिलसुर पथ लास्ट में मैरिन ड्राइव में सामुदायिक शौचायल के बगल में अवैध लोहा कटिंग टाल का संचालन।

कदमा, ग्रीन पार्क लास्ट में सरकारी शौचालय के पास अवैध लोहा टाल का संचालन।

कदमा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाल्डबीन स्कूल के नीचे नानकी बाबा मंदिर के पास, प्रतिमानगर, बागे बस्ती, फार्म एरिया में स्थित हरिजन बस्ती में अवैध शराब का करोबार किया जा रहा है।

सोनारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एमबी ज्वेर्ल्स के समीप और एयरपोर्ट के पास अवैध शराब का कारोबार किया जा रहा है।

 

उपायुक्त ने श्री राय को इस पर कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया और इसमें पुलिस की मिलीभगत की जाँच कराने का आदेश भी दिया।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई