भारतीय विपणन विकास केन्द्र (CBMD) और स्वदेशी विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 08-12 अक्टूबर तक गोपाल मैदान, बिष्टुपुर, जमशेदपुर में आयोजित

12 अगस्त, 2025।
भारतीय विपणन विकास केन्द्र (CBMD) और स्वदेशी विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 08-12 अक्टूबर तक गोपाल मैदान, बिष्टुपुर, जमशेदपुर में आयोजित स्वदेशी मेला का विवरणिका संप्रेषण (Brochure Launching) प्रयाग कक्ष, तुलसी भवन, बिष्टुपुर, में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान सेवा सदन के अध्यक्ष दिलीप गोयल उपस्थित थे। उन्होंने उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुये कहा कि स्वदेशी मेला स्वदेशी जागरण मंच के विचार धारा को धरातल में उतारने का काम करता है। आज जो व्यवसाय के क्षेत्र में वैश्विक परिस्थिति है वह स्वदेशी मेला को प्रासांगिक बना रही है और टैरिफ वार के बीच में भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिये भी आवश्यक है। आज के समय में आवश्यकता है ज्यादा से ज्यादा हम अपने देश में बने समानों का उपयोग करें।

विवरणिका संप्रेषण कार्यक्रम में उपस्थित स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं खादी ग्रामोद्योग के पूर्वी जोन के सदस्य मनोज कुमार सिंह ने विषय प्रवेश करते हुये कहा कि स्वदेशी मेला का आयोजन एक पारिवारिक आयोजन के रूप में लोगों में स्वदेशी की भावना जागृत करने के उद्देश्य से किया जाता है। जहां न केवल स्वदेश उत्पाद की बिक्री होती है बल्कि भारतीय संस्कृति एवं देश को समृद्ध एवं वैभवशाली बनाने हेतु आवश्यक विषयों पर विचार गोष्ठियों का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय को देखते हुये इस बार स्वदेशी मेले में कुछ नये विचारों को लेकर सेमिनार एवं कार्यशाला का आयोजन मेला के दौरान होगा।

अध्यक्षीय भाषण के दौरान स्वावलंबी झारखण्ड के चेयरमैन मुरलीधर केडिया ने कहा कि स्वदेशी मेला शहर में आयोजित होने वाले दूसरे व्यापार मेलों से भिन्न है। इसमें लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न तरह के हस्तशिल्प, स्वदेशी ब्रांड की वस्तुयें, आयुर्वेंदिक दवायें इत्यादि मिल जाते हैं। स्वदेशी मेला का आयोजन अपने तरह का एक अलग आयोजन है जो लोगों में स्वदेशी के प्रति भावना को जागृत करती है।

इसके पश्चात सभी ने मिलकर स्वदेशी मेला के लिये बनाये गये विवरणिका का संप्रेषण किया।

विवरणिका संप्रेषण में स्वागत भाषण स्वावलंबी झारखण्ड के निदेशक अशोक गोयल, मंच संचालन विभाग संयोजक राजकुमार साह एवं धन्यवाद ज्ञापन स्वदेशी जागरण मंच की जिला संयोजक श्रीमती राजपति देवी ने किया।

इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच के अ.भा. पर्यावरण प्रमुख बंदेशंकर सिंह, सीबीएमडी झारखण्ड-बिहार प्रमुख मंजू ठाकुर, प्रांत प्रचार प्रमुख अमित मिश्रा, जटाशंकर पांडे, जेकेएम राजू, सुबोध श्रीवास्तव, अभिषेक बजाज, गुरजीत सिंह, विकास जयसवाल, केपी चौधरी, डा0 अनिल राय, विकास साहनी, आनंद मजुमदार, कंचन सिंह, रामेश्वर प्रसाद, संगीता, संजय कुमार, संजीत प्रमाणिक, राकेश पांडे, सुमित, राजाराम, मुकेश भदानी, सुनील गुप्ता, विनोद सिंह, कौशलकिशोर इत्यादि उपस्थित थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई