झारखंड में शिक्षा के क्षेत्र में कम समय में तेजी से उभरते निजी शिक्षण संस्थानों में एक नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के सत्र 2025 के छात्र- छात्राओं के लिए शुक्रवार को नव आगमन कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय प्रांगण में संपन्न हुआ.

झारखंड में शिक्षा के क्षेत्र में कम समय में तेजी से उभरते निजी शिक्षण संस्थानों में एक नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के सत्र 2025 के छात्र- छात्राओं के लिए शुक्रवार को नव आगमन कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय प्रांगण में संपन्न हुआ. इसमें बतौर मुख्य अतिथि आईपीएस मनोज रतन चौथे शामिल हुए. वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक और जमशेदपुर के पूर्व एसएसपी रहे प्रभात कुमार, जमशेदपुर ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग शामिल हुए. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और गणेश वंदना के साथ किया गया. इस दौरान नए छात्र- छात्राओं के अभिभावक भी मौजूद रहे. विश्वविद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी छात्र- छात्राओं का पारंपरिक रीति- रिवाज के साथ स्वागत किया गया. संस्थान के कुलाधिपति ने सभी छात्र- छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी. वहीं अपने संबोधन में आईपीएस मनोज रतन चौथे सहित अन्य अतिथियों ने अपने कॉलेज के दिनों के अनुभव साझा किया और बेहतर भविष्य कैसे बने इसके टिप्स दिए. सभी अतिथियों ने छात्र- छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की एवं संस्थान द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किया जा रहे कार्यों की जमकर सराहना की.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई