पटना। मेडिकल की तैयारी करने वाले तीन लड़कों ने हास्टल में रहकर मोबाइल से बाथरूम की खिड़की से युवती का वीडियो बना लिया। फोटो और वीडियो से उसे ब्लैकमेल करने लगे। पीड़िता ने इसकी शिकायत पाटलिपुत्र थाना पुलिस से कर दी। पुलिस केस दर्ज कर तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके पास से उसे मोबाइल और लैपटाप को भी जब्त कर लिया, जिसमें युवती का वीडियो था।
तीनों आरोपितों की पहचान भोजपुर के कोईलवर निवासी वैभव कुमार, भोजपुर के सिकरहटा निवासी अमन कुमार और नानंदा के बिंद थाना क्षेत्र निवासी रविरंजन के रूप में हुई है। सिटी एसपी दीक्षा ने बताया तीनों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।





