एण्डटीवी की अनीता भाबी मथुरा के द्वारकाधीश मंदिर में मनाएंगी जन्माष्टमी!

एण्डटीवी की अनीता भाबी मथुरा के द्वारकाधीश मंदिर में मनाएंगी जन्माष्टमी!
मुंबई, जन्माष्टमी, भारत का एक बहुत खास त्योहार है, जो प्रेम, ज्ञान और भगवान कृष्ण की चंचलता को दर्शाता है। इस साल यह त्योहार 16 अगस्त, 2025 को मनाया जाएगा। इस पवित्र मौके पर, एण्डटीवी की कल्ट कॉमेडी ‘भाबीजी घर पर हैं‘ में अनीता भाबी का किरदार निभा रहीं विदिशा श्रीवास्तव, मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि और प्रसिद्ध द्वारकाधीश मंदिर जाएंगी। द्वारकाधीश मंदिर, जिसे जगत मंदिर भी कहते हैं, का बेहद ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व है। मथुरा के बीचों-बीच स्थित, इस मंदिर में भगवान कृष्ण की पूजा होती है और यह कृष्ण भगवान को समर्पित सबसे पुराने और सबसे पूजनीय मंदिरों में से एक है। विदिशा श्रीवास्तव उर्फ अनीता भाबी ने कहा, “मैं पहली बार मथुरा जा रही हूं, और सच कहूं तो मैं बहुत उत्साहित हूँ! मैं पूरे भक्तिभाव से पूजा की तैयारी कर रही हूँ। जन्माष्टमी के दैवीय उत्सवों, शानदार आरतियों, बड़ी ही खूबसूरती से तैयार की गई कृष्णलीलाओं और रंग-बिरंगी झाँकियों को देखने के लिए मैं बहुत उत्सुक हूँ, जो पूरे शहर को जीवंत कर देती हैं।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

नई दिल्ली। झारखंड की राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सड़क अवसंरचना परियोजनाओं को गति देने के उद्देश्य से पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की।