उत्तउत्तराखंड में भारी बारिश से बढ़ी परेशानियां ,केदारनाथ यात्रा रोकी गई

उत्तराखंड : बारिश लगातार होने के कारण केदारनाथ धाम जाने वाला राजमार्ग सोनप्रयाग व गौरीकुंड के मध्य मलबा पत्थर आने से बाधित हो गया है. वहीं केदारघाटी से आने वाली मंदाकिनी नदी भी उफान पर है. एसपी रुद्रप्रयाग अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने जानकारी देते हुए बताया कि आम जनमानस व श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत अग्रिम आदेशों तक केदारनाथ धाम यात्रा स्थगित की गयी है. केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग में आये हुए श्रद्धालु जो जहां पर हैं, वहीं पर सुरक्षित रुकवाया गया है. गौरीकुंड से केदारनाथ के मध्य कुछेक स्थानों पर पैदल मार्ग में पत्थर इत्यादि गिरने की संभावना व मार्ग बाधित होने के कारण फिलहाल आवाजाही बंद की गयी है.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

नई दिल्ली। झारखंड की राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सड़क अवसंरचना परियोजनाओं को गति देने के उद्देश्य से पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की।