प्रधानमंत्री के मिशन को साकार कर रहा सैल्यूट तिरंगा – रवि शंकर तिवारी

प्रधानमंत्री के मिशन को साकार कर रहा सैल्यूट तिरंगा – रवि शंकर तिवारी

सैल्यूट तिरंगा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रवि शंकर तिवारी ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री जी के मिशन “हर घर तिरंगा” को साकार कर रहा है राष्ट्रवादी संगठन “सैल्यूट तिरंगा”। सैल्यूट तिरंगा द्वारा निरंतर कश्मीर से कन्याकुमारी तक “हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा” अभियान चलाया जाता रहा है। श्री तिवारी ने बताया कि हम मां गंगा आरती में भी हर हाथ में तिरंगा लेकर आरती करते है, इसका ज्वलंत उदाहरण प्रत्येक वर्ष 17 सितंबर को माननीय प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन के अवसर पर हरिद्वार के हरकी पौड़ी और ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन में किए जा रहे कार्यक्रम हैं। अब तो इस मिशन को सैल्यूट तिरंगा विदेशो में भी प्रारंभ हो रहा है। दिनांक 28 से 31 अगस्त तक थाइलैंड में आयोजित कार्यक्रम में ऐतिहासिक उदाहरण बनेगा।

आदरणीय प्रधानमंत्री जी का जो सपना है “हर घर तिरंगा”, सैल्यूट तिरंगा इस मिशन को हर हाथ तिरंगा हो, इस मिशन को लेकर चल रहा है और इसे सैल्यूट तिरंगा द्वारा सम्पूर्ण देश में जन-जागरण अभियान चलाया जा रहा है।

ज्ञातव्य हो कि उक्त मिशन को झारखंड एवं बिहार में सफल बनाने हेतु प्रमोद कुमार मिश्र, राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रभारी (बिहार एवं झारखंड) सैल्यूट तिरंगा द्वारा सघन क्षेत्र में प्रवास हो रहा है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

नई दिल्ली। झारखंड की राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सड़क अवसंरचना परियोजनाओं को गति देने के उद्देश्य से पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की।