झारखण्ड का कुख्यात माफिया छोटू सिंह AK-47 के साथ प्रयाग राज की पुलिस ने दबोचा
उत्तरप्रदेश। प्रयागराज में बुधवार देर रात एक बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने आए झारखण्ड के कुख्यात माफिया अपराधी आशीष रंजन उर्फ छोटू सिंह से शंकरगढ़ इलाके में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की मुठभेड़ हो गई। आशीष ने STF की टीम पर AK-47 और 9 एमएम की पिस्टल से अंधाधुंध फायरिंग कर दी, लेकिन जवाबी कार्रवाई में वह खुद गोली लगने से घायल हो गया।अपराधी आशीष रंजन झारखण्ड के धनबाद जिले स्थित जेसी मालिक रोड का रहने वाला है और उस पर कई हत्या, रंगदारी और गंभीर अपराधों में मुकदमे दर्ज हैं। वह प्रयागराज के शिवराजपुर चौराहे के रास्ते किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा था। STF को इसकी गुप्त सूचना मिलते ही टीम सक्रिय हो गई।





