जिला उपायुक्त के साथ कोल्हान सैनिक कल्याण पदधिकारी स्टेशन हेडक़वाटर एवं पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधियों के साथ पहली बैठक सम्पन्न

जिला उपायुक्त के साथ कोल्हान सैनिक कल्याण पदधिकारी स्टेशन हेडक़वाटर एवं पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधियों के साथ पहली बैठक सम्पन्न

कोल्हान के सैनिक कल्याण पदाधिकारी कर्नल किशोर सिंह के प्रयास से जिला उपायुक्त कार्यालय स्थित समाहरणालय में जिला प्रबंधन समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी (भारतीय प्रशासनिक सेवा) ने की। इस मीटिंग में उपायुक्त महोदय के साथ डी डी सी भगीरथ प्रसाद एम जी एम अस्पताल के अधीक्षक नकुल चौधरी सी सी आर डी एस पी मनोज ठाकुर एवं शिक्षा विभाग के पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिसमें सैनिक कल्याण पदाधिकारी कर्नल किशोर सिंह ने कोल्हान में रहने वाले सभी सेवानिवृत्ति सैनिकों (आर्मी एयरफोर्स एवं नेव्ही) वीर नारियों एवं विधवाओं की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही निम्नलिखित प्रस्तावों को जिला उपायुक्त महोदय के समक्ष रखा। सैनिक एकीकृत भवन बनाने के लिए भूमि आवंटन का प्रस्ताव रखा गया जहाँ जिला सैनिक बोर्ड कैन्टीन एवं सैनिक आराम घर का निर्माण किया

जाएगा। जिससे दूर दराज से आने वाले पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को सहूलियत मिले। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस एवं 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पूर्व सैनिकों के लिए गैलरी की ब्यवस्था एवं गैलंट्री अवॉर्ड विजेताओं को सम्मानित करने का सिस्टम विकसित हो जो आने वाले समय में पदाधिकारियों के ट्रांसफर के बाद भी चलता रहे। कुछ लंबे समय से जमीन की आवंटन एवं अन्य समस्याओं के निपटारा कराने में सहयोग का आग्रह किया गया। जिला स्तर पर दिए जाने वाले प्रज्ञा केंद्र एवं दूध केंद्र जैसे दुकानों के आवंटन में सैनिकों को प्राथमिकता देने का प्रस्ताव रखा गया ताकि उनको अपने जिले में पुनर्वास करने में सुविधा मिले। प्रखंड स्तर पर आए दिन सैनिकों को विभिन्न कार्यों के लिए जाना पड़ता है उस प्रक्रिया में सैनिक मुद्दे को प्राथमिकता देने का आग्रह की गई एवं सुविधाजनक व्यवस्था करने का सुझाव दिया गया।

जिला सैनिक बोर्ड में स्टाफ की कमी को पूरा कराने की सलाह दी गई। क्योंकि वर्तमान में 11 स्टाफ की जगह केवल चार स्टाफ कार्य कर रहे हैं।सिविल डिफेंस से पूर्व सैनिकों को जोड़ने का प्रस्ताव दिया गया। पुलिस लाइन वॉर मेमोरियल पर सेना के शहीदों का वीर स्तम्भ लगाने का प्रस्ताव रखा गया ताकि शहर के सैनिक 1999 कारगिल विजय दिवस 1971 विजय दिवस एवं शहीद दिवस पर सेना के शहिदों को श्रद्धांजलि दिया जा सके। पूर्व सैनिकों के पार्थिव शरीर को अस्पताल से घर एवं घर से बर्निंग घाट ले जाने की निःशुल्क ब्यवस्था बनाने का प्रस्ताव रखा गया। जिस पर उपायुक्त महोदय ने कहा कि एक साल में होने वाले खर्च का आकलन किया जाए।उसके बाद उसे कारपोरेट के सी एस आर निधि करवाने का प्रयास होगा। सेना से शिक्षा सत्र के बीच सेवानिवृत होने वाले सैनिकों के बच्चों का न एडमिशन कराने के लिए कुछ कोटा निर्धारित कराने का प्रस्ताव रखा गया।

स्थानीय पुलिस स्टेशनों में सेना में कार्यरत एवं सेवा निवृत्त सैनिकों के साथ सम्मानित ब्यवहार के साथ सेना द्वारा न्यायसंगत करवाई प्रक्रिया का पालन कराने का सिस्टम थाना स्तर पर लागू कराने का प्रस्ताव दिया गया। सेना से सेवानिवृत्त सैनिकों के बच्चों को डोमिसाइल सर्टिफिकेट प्रदान करने में अलग से माप दण्ड लागू कराने का आग्रह किया। इस पर उपायुक्त महोदय ने रक्षामंत्रालय को हस्तक्षेप कराने का सुझाव दिया। साथ ही जिला उपायुक्त महोदय ने सभी प्रस्तावों को ध्यान से सुना एवं उसे पर पहल करने का आश्वासन दिया। आज की मीटिंग में जिला के वरीय पदाधिकारीयों के अलावा ब्रिगेडियर प्रदीप कुमार झा ब्रिगेडियर सी एस वैद्यनाथन (अवकाश प्राप्त) एडम ऑफिसर पूर्व सैनिक सुशील कुमार सिंह राजीव रंजन बी बी बंसल मनोज सिंह के जयसवाल प्रभात कुमार आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

नई दिल्ली। झारखंड की राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सड़क अवसंरचना परियोजनाओं को गति देने के उद्देश्य से पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की।