रामदास बेदिया को राष्ट्रपति भवन में डिनर करने के लिए आमंत्रण पत्र

रामदास बेदिया को राष्ट्रपति भवन में डिनर करने के लिए आमंत्रण पत्र
रांची जिले के अनगड़ा प्रखंड के बीसा गांव निवासी रामदास बेदिया को राष्ट्रपति भवन में डिनर करने के लिए आमंत्रित किया गया है। वह एक साधारण किसान हैं और उन्हें यह सम्मान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्धारित समय से पहले आवास निर्माण पूरा करने के लिए मिला है। रामदास बेदिया 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेंगे और राष्ट्रपति भवन में आयोजित रात्रिभोज में शामिल होंगे।

रामदास बेदिया की उपलब्धि:

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत समय से पहले आवास निर्माण पूरा करने पर राष्ट्रपति भवन से सम्मानित किया जाएगा।
राष्ट्रपति भवन में आयोजित रात्रिभोज में शामिल होने का आमंत्रण मिला है।
यह सम्मान मिलने पर बीसा गांव में खुशी की लहर है और ग्रामीण रामदास बेदिया को बधाई दे रहे हैं।

आमंत्रण पत्र:

राष्ट्रपति कार्यालय से जारी आमंत्रण पत्र डाक निरीक्षक सिकंदर प्रधान और अधिदर्शक समीर कुमार साहू ने बीसा गांव पहुंचकर रामदास बेदिया को सौंपा।
इस अवसर पर भाजपा नेता जैलेन्द्र कुमार और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थेl

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

नई दिल्ली। झारखंड की राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सड़क अवसंरचना परियोजनाओं को गति देने के उद्देश्य से पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की।