दिशोम गुरु” शिबू सोरेन का निधन, राज्य की राजनीति के एक युग का अंत, दिनेश कुमार ने जताया गहरा शोक।

दिशोम गुरु” शिबू सोरेन का निधन, राज्य की राजनीति के एक युग का अंत, दिनेश कुमार ने जताया गहरा शोक।

झारखंड आंदोलन के पुरोधा एवं “दिशोम गुरु” के रूप में प्रसिद्ध श्री शिबू सोरेन के निधन पर भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि शिबू सोरेन जी आदिवासी समाज के महान प्रहरी थे, जिन्होंने जन अधिकारों की आवाज को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया। उनका जीवन संघर्ष, समर्पण और जनसेवा की मिसाल रहा है। आज झारखंड की राजनीति के एक युग का अंत हो गया है, दिनेश कुमार ने शोक संतप्त परिवार, विशेषकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इस दुख की घड़ी में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि झारखंड की माटी उन्हें सदैव श्रद्धापूर्वक स्मरण करती रहेगी।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

नई दिल्ली। झारखंड की राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सड़क अवसंरचना परियोजनाओं को गति देने के उद्देश्य से पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की।