झारखंड आंदोलनकारी, राज्य निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने वाले जननेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन से राजनीति में एक युग का अंत हुआ.
:—आकाश शाह : जद (यू) पूर्वी सिंहभूम जिला प्रवक्ता
जनता दल (यूनाइटेड) पूर्वी सिंहभूम जिला प्रवक्ता आकाश शाह ने झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. श्री शाह ने कहा की शिबू सोरेन ( गुरूजी) भारत देश की राजनीति में जनजाति समुदाय से आने वाले एक कद्दावर नेता थे, गुरूजी झारखंड अलग राज्य गठन आंदोलन के पुरोधा थे. वे जीवन पर्यंत आदिवासी–जनजाति समाज के उत्थान के लिए कार्य करते रहे. जल,जंगल, जमीन के संरक्षण के लिए उन्होंने कई बड़े और निर्णायक आंदोलन किए. उनके निधन से राजनीति में एक युग का अंत हो गया. उनका निधन झारखंड राज्य के लिए अपूर्णीय क्षति है जिसकी भरपाई आने वाले भविष्य में संभव नहीं है.





