सांसद और गायक मनोज तिवारी के भजन से जमशेदपुर हुआ भक्तिमय, हुआ भव्य आयोजन
जमशेदपुर : सावन महीने के अंतिम सोमवारी को
हर हर महादेव सेवा संघ द्वारा साकची गुरुद्वारा मैदान में होनेवाले भव्य भजन संध्या में आज रजत जयंती समारोह में भजन गायक मनोज तिवारी ने महादेव के कई भजन गाकर पूरे माहौल को शिवमय बना दिया. श्री तिवारी लगभग 9 बजकर 15 मिनट पर मंच पर पहुंचे. उनके मंच पर आते-आते वहां लगी हजारों कुर्सियां भर चुकी थी और पूरा गुरुद्वारा मैदान छोटा लगने लगा. आज का पूरा कार्यक्रम राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन को समर्पित था, जिनका निधन आज ही दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में हो गया था. सभी अतिथियों में सर्वप्रथम गुरुजी को श्रद्धांजलि दी व एक मिनट का मौन रखा.
ज्ञात हो कि गतदिनों मनोज तिवारी सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर देवघर बाबाधाम में शिवजी को जलार्पण किये थे. इस दौरान वे पैर से चोटिल भी हो गये थे. यही वजह था कि आज वे कार्यक्रम स्थल में व्हीलचेयर से पहुंचे लेकिन पंडाल में प्रवेश करते ही उन्हें धीरे-धीरे पैदल चलकर बाबा के मंच तक पहुंचे. इसके पूर्व उन्होंने वहां स्थापित बाबा बर्फानी के दर्शन किये व उनका आशीर्वाद प्राप्त किया. मंच पर आकर उन्होंने गुरुजी को श्रद्धांजलि देते हुए नमन किया. पीले व हरे कुर्तेर् में मनोज तिवारी मंच पर आते ही भोलेनाथ के भजन प्रस्तुत किये. इसके पूर्व संध्या लगभग 6 बजे से शहर के कलाकार कृष्णमूर्ति एंड टीम कई भजन प्रस्तुत कर समा बांधे रखा.
इस अवसर पर मनोज तिवारी एंड टीम के पवन परदेश (गोरखपुर) व करिश्मा पांडेय (बनारस) ने भी एक-एक गीत प्रस्तत किये. पवन ने जहां ‘सारी दुनिया में देगा तेरा साथ….. भोलेनाथ ओ भोलेनाथÓ गाया, वहीं करिश्मा ने ‘मेरा भोला है भंडारी, करे नंदी की सवारी…. शंभूनाथ रेÓ गाया.
समारोह को सफल बनाने में हर हर महादेव सेवा संघ के चेयरमैन ब्रज भूषण सिंह, अध्यक्ष सुखविंदर सिंह निक्कू, जयप्रकाश राय, जितेंद्र
चावला, महेंद्र सिंह, पी एन पांडे, राजू मारवाह,
जुगुन, पांडे, राघवेंद्र शर्मा, अखिलेश पांडे आदि भी
मौजूद थे. इसके पूर्व अतिथियों का स्वागत संघ के संस्थापक अध्यक्ष अमरप्रीत सिंह काले ने किया.मंच पर मनोज तिवारी का अभिवादन पूर्व सांसद
पीएन सिंह, टाटा स्टील के वीपी कॉरपोरेट सुंदर
रामम ने किया.मनोज तिवारी के मुख में बसती है माता सरस्वती : पीएन
पीएन सिंह ने कहा कि मनोज तिवारी के मुख में सरस्वती बसती है. वे जब जहां चाहे गीत बना दे. उनका साथ काफी पुराना है. लोकसभा में भी उनके साथ लगभग 10 वर्ष काम करने का मौका मिला. भजन के माध्यम के सेवा संघ भक्ति को बढ़ावा देता है, वहीं समाज के सभी क्षेत्रों के लोगों को भी सम्मानित किया. यह मानव सेवा का भी मंच है.
सोशल मीडिया में सीधा प्रसारण, लाखों मिले व्यूजः पूरे कार्यक्रम का सीधा प्रसारण संध्याबेला से ही हो रहा था, जिसे लाखों लोगों ने अपने घरों में बैठकर इसका आनंद उठाया. वहां आनेवाले सभी श्रद्धालुओं के लिये खिचड़ी भोग की व्यवस्था थी. आयोजन के बेहतर व्यवस्था के लिये मनोज तिवारी ने भी काफी प्रशंसा की,कार्यक्रम में सभी ने एक मिनट का रखा मौन हर हर महादेव सेवा संघ द्वारा आयोजित भजन संध्या राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह सबके प्रिय नेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन को समर्पित रही. संघ के संस्थापक अध्यक्ष अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि आज अंतिम सोमवारी की रजत जयंती भजन संध्या उस महान व्यक्तित्व शिबू सोरेन को समर्पित रही, जिन्होंने झारखंड की अस्मिता, अधिकार और अस्तित्व की लड़ाई को स्वर और दिशा दी. उन्होंने कहा कि आज प्रातः उनके निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ, जिससे सम्पूर्ण झारखंड शोकाकुल और मर्माहत है.
श्री काले ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को यह उन्होंने कहा कि आज प्रातः उनके निधन का दुःख सहन करने की शक्ति दें. भजन संध्या में सर्वप्रथम उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई. उन्होंने कहा कि वे झारखंड की आत्मा और जनजातीय संघर्ष के एक सच्चे योद्धा थे.
पहला भजन गुरुजी को किया समर्पित, दी श्रद्धांजलि
मौके पर मनोज तिवारी ने अपना पहला भजन गुरुजी शिबू सोरेन को समर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी. कहा कि आज उन्होंने गुरुजी से मिलने के लिये सचिव अविनाश कुमार से समय मांगा था. लेकिन उसके पूर्व ही उन्होंने अंतिम सांस ली. आज का कार्यक्रम गुरुजी की स्मृति में आयोजित है. भगवान उनके परिवार व उनके चाहनेवालों को यह दुःख सहने की शक्ति दें. मौके पर उन्होंने ‘नमः शिवाय, हर हर भोले नमः शिवाय…Ó गाकर गुरुजी को श्रद्धांजलि दी,
भजन संध्या के दौरान समाज में अलग-अलग क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करनेवालों को संघ रत्न और संघ सेवा पुरस्कारों से सम्मानित किया गया. इस बार धनबाद के पूर्व सांसद सह राज्य के पूर्व मंत्री पशुपतिनाथ सिंह को ‘संघ सेवा रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया. वहीं सेवा के क्षेत्र में समाज में बहुमूल्य योगदान करनेवालों की श्रेणी में प्रख्यात चिकित्सक डॉ मानस कविराज, पूर्व अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर और झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सौरव तिवारी तथा करीब 40 वर्षों का पत्रकारिता का अनुभव रखनेवाले ‘चमकता आईनाÓ के संपादक जयप्रकाश राय एवं केरला पब्लिक स्कूल के श्री डॉ श्रीकांत नायर को संघ सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।





