शिबू सोरेन का निधन, हेमंत सोरेन ने पिता को श्रद्धांजलि अर्पित की

Jharkhand झारखंड : पूर्व मुख्यमंत्री और आदिवासी नेता शिबू सोरेन का 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में अंतिम सांस ली। शिबू सोरेन पिछले डेढ़ महीने से किडनी संबंधी समस्याओं के चलते इलाज करा रहे थे और अस्पताल में भर्ती थे। उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद से ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शिबू सोरेन के निधन की जानकारी उनके बेटे और झारखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर दी। हेमंत सोरेन ने भावुक पोस्ट में लिखा, “आज मैं शून्य हो गया।” उन्होंने अपने पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि शिबू सोरेन ने न केवल आदिवासी समाज के लिए काम किया, बल्कि पूरे झारखंड राज्य के उत्थान के लिए उनका योगदान अतुलनीय रहेगा।

शिबू सोरेन का योगदान झारखंड की राजनीति में बहुत अहम था। वे दो बार राज्य के मुख्यमंत्री रहे और उनके नेतृत्व में राज्य के आदिवासी समुदाय की आवाज को एक नई दिशा मिली। उनके निधन से न केवल राज्य, बल्कि देशभर में शोक की लहर है। उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और समाजिक संगठनों ने शोक व्यक्त किया है। वे झारखंड के आदिवासी समाज के महत्वपूर्ण नेता थे और उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।शिबू सोरेन के निधन से झारखंड राजनीति में एक युग का अंत हो गया है, और उनके नेतृत्व के बिना राज्य में बड़ी कमी महसूस होगी।

Leave a Comment