दिनांक-10/07/25 को बिष्टुपुर थाना अन्तर्गत डायगोनल रोड स्थित पंचभवन में अज्ञात चोरों द्वारा एक घर से चोरी की घटना का जमशेदपुर पुलिस द्वारा उद्भेदन कर कांड में संलिप्त 05 अपराधकर्मियों को सोने, चाँदी के आभूषण, 05 मोबाइल, 31500/- रू0 नकद एवं अन्य सामानों के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।






