*गोविंदपुर में डेंगू बढ़ने से मचा हड़कंप, जिला परिषद सदस्य डॉ. परितोष सिंह सफाई अभियान में जुटे*

*गोविंदपुर में डेंगू बढ़ने से मचा हड़कंप, जिला परिषद सदस्य डॉ. परितोष सिंह सफाई अभियान में जुटे*

गोविंदपुर में मौसमी बीमारियों, विशेषकर डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला परिषद सदस्य डॉ. परितोष सिंह पिछले छह दिनों से व्यक्तिगत रूप से जेसीबी और ट्रैक्टर लेकर क्षेत्र में सफाई अभियान चला रहे हैं। पंचायत समिति के सदस्य सतवीर सिंह बगा और अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर वे रोज़ मैदान में उतरकर क्षेत्र की सफाई और नागरिकों को जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं।

आज गोविंदपुर में डेंगू से एक व्यक्ति की मृत्यु के बाद स्थानीय लोगों में गहरी नाराजगी है। लोग कंपनियों के प्रबंधन और जिला प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जहाँ क्षेत्र की तमाम कंपनियाँ अपने सामाजिक दायित्व (CSR) से मुंह मोड़ चुकी हैं, वहीं डॉ. परितोष सिंह अकेले मोर्चा संभाले हुए हैं और स्थिति को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।

स्थानीय निवासियों और जनप्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही प्रशासन ने समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया, तो आगामी दिनों में क्षेत्र में आर्थिक नाकेबंदी की जाएगी। उनका कहना है कि कंपनियों को अपने CSR फंड से स्थानीय नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य और स्वच्छता सुविधाएँ उपलब्ध करानी होंगी।

साफ-सफाई अभियान के छठे दिन शिव मंदिर, सामुदायिक विकास मैदान, डबल स्टोरी कॉलोनी और बेसिक स्कूल के समीप से भारी मात्रा में कचरा हटाया गया। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

डॉ. परितोष सिंह ने कहा कि यह पहल केवल एक सफाई अभियान नहीं है, बल्कि यह लोगों में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने और सामूहिक भागीदारी के माध्यम से महामारी से लड़ने की दिशा में एक प्रयास है। जिसमें जन भागीदारी आवश्यक है

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई