उत्पाद विभाग की टीम ने शराब सिंडिकेट के मास्टरमाइंड गणेश गोराई समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है.,300 पेटी शराब जब्त,मांडर टोल प्लाजा के निकट पुलिस और उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई
उत्पाद विभाग की टीम ने तीन सौ पेटी शराब जब्त की है. गणेश गोवा से शराब की तस्करी कर झारखंड मंगवा रहा था और फिर उसे बिहार जैसे राज्यों में सप्लाई कर रहा था. उत्पाद विभाग को जानकारी मिलने के बाद गणेश गोराई की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया गया और उसके बाद कार्रवाई की गयी.
उत्पाद विभाग की एक टीम मांडर टोल प्लाजा के पास पहुंची, जहां से कुरकुरे लदे ट्रक को पकड़ लिया गया. मौके से गणेश के ड्राइवर को कब्जे में लेकर गणेश को यह बताया गया कि सारा माल लेकर वह गोदाम तक पहुंच रहा है. इस दौरान जैसे ही गणेश गोदाम के पास पहुंचा, उत्पाद विभाग के सुरक्षाकर्मियों ने उसे दबोच लिया. ट्रक से 300 पेटी से ज्यादा अवैध शराब बरामद की गयी है.






