सरायकेला। जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र के मेन रोड स्थित एक कपड़े की दुकान में भीषण आग लग गई है।
इस अगलगी में लाखों का नुकसान हुआ है। घटना गुरुवार की बताई जा रही है। जिस दुकान में आग लगी है, वह लाहकोठी निवासी बिपिन प्रसाद गुप्ता की है। सूचना पाकर आधुनिक पावर कंपनी की अग्निशमन टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।






