देवघर। सावन में प्रतिदिन सुल्तानगंज से जल उठाकर लाखों की संख्या में श्रद्धालु देवघर पहुंचते हैं।

देवघर। सावन में प्रतिदिन सुल्तानगंज से जल उठाकर लाखों की संख्या में श्रद्धालु देवघर पहुंचते हैं।

सावन के मौसम में बारिश तो होती ही है, लेकिन यह मौसम उमस भरा भी होता है। इस कारण देवघर आने वाले श्रद्धालुओं को गर्मी की बेचैनी खूब सताती है। श्रद्धालुओं की परेशानी को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से जगह-जगह पर फव्वारे, इंद्र वर्षा और मिस्ट कूलिंग के इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालु जब 105 किलोमीटर का सफर कर देवघर पहुंचते हैं तो उन्हें गर्मी से राहत पहुंचाने के लिए उनके शरीर पर पानी के फव्वारे का छिड़काव किया जाता है। फव्वारे के पानी से भींगने के बाद श्रद्धालुओं की थकान दूर हो जाती है। इस संबंध में कई श्रद्धालुओं ने कहा कि प्रशासन की यह व्यवस्था काफी उत्तम है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई