चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, पश्चिम बंगाल से शूटर्स गिरफ्तार

चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, पश्चिम बंगाल से शूटर्स गिरफ्तार

पटना : गुरूवार की सुबह पटना के पारस अस्पताल में गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हुई हत्या के मामले में शनिवार को पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने चंदन की हत्या में शामिल शूटर्स को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। हालांकि पटना पुलिस ने अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है ।पश्चिम बंगाल के ही पुरूलिया जेल में कुख्यात ओमकार सिंह उर्फ शेरू सिंह बंद है जिसको इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड माना जाता है।पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किए गए आरोपियों की संख्या फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई