झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी आज गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड स्थित अपने पैतृक गांव कोदाईबांक पहुंचे,

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी आज गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड स्थित अपने पैतृक गांव कोदाईबांक पहुंचे, जहां उन्होंने परंपरागत तरीके से खेत में उतरकर धान की रोपाई की।

सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए मरांडी ने लिखा, “आज कोदाईबांक स्थित अपने खेत में धान की रोपाई की। खेतों में काम करना मुझे हमेशा आत्मिक संतोष और आनंद देता है। कृषि न सिर्फ आत्मनिर्भरता सिखाती है, बल्कि हमें हमारी जड़ों और मिट्टी से भी जोड़कर रखती है।”

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई