रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर डिस्ट्रिक्ट 3250 ( बिहार और झारखंड ) के अध्यक्ष रोटेरियन कैप्टन अनिल कुमार पांडेय एवं संयुक्त सचिव सुनीत कुमार बनाये गये हैं. नयी कमेटी 2025-26 के लिए काम करेगी और इसका कार्यकाल 30 जून 26 तक होगा. नई कमेटी में पीई रोटेरियन डॉ वीएसपी सिन्हा, उपाध्यक्ष के पद पर एस वैद्यनाथन, कोषाध्यक्ष रोटेरियन विनय कृष्णा वेंकट, निदेशक मंडली में आइपीपी मांगी लाल चावला, रोटेरियन पीपी संगीता झा, रोटेरियन पीपी सुनील मारवाह, रोटेरियन डॉ मंजू सिंह, रोटेरियन डॉ अरुण राय सुराना, डॉ राजीव भूषण सिंह एवं डॉ उज्जवल प्रियदर्शी को शामिल किया गया है.
रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर डिस्ट्रिक्ट 3250 की नई कमेटी के पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन सोमवार को बिष्टुपुर स्थित बेल्डीह क्लब में किया गया. समारोह को संबोधित करते हुए अध्यक्ष रोटेरियन कैप्टन अनिल कुमार पांडेय ने कहा कि रोटरी वर्ष 25-26 का मूल मंत्र है यूनाइट फॉर गुड रोटरी. रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर का उद्देश्य समाज के गरीब, असहाय एवं विशेष कर बच्चियों, महिलाओं को स्वच्छता, साफ-सफाई के लिए जागरुक-शिक्षित करना है. जिससे वे अपने एवं परिवार की जिंदगी को खुशहाल बना सके. रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर का पर्यावरण पर भी इस वर्ष विशेष फोकस रहेगा. कैप्टन अनिल कुमार पांडेय ने कहा कि इस वर्ष उनके क्लब का फोकस स्कूलों में टायलेट बनवायेंगे, लाइब्रेरी की व्यवस्था करेंगे. सड़क-सुरक्षा एवं नशे के प्रति छात्रों को जागरूक करेंगे. गांवों में पेयजल की व्यवस्था कैसे बेहतर हो पाये, इसको लेकर अपनी कार्य योजना को फोकस करेंगे.
रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर ने इसके पूर्व बड़े स्तर पर समाज के लिए काम किया है. इसमें मुख्य रूप से .. वीपी टाटा स्टील डी बी सुंदर रमण चीफ गेस्ट के तौर पर उपस्थित थे ।……
क्लब के पब्लिक रिलेशन कमेटी के चेयरपर्सन रोटेरियन आरके सिंह ने बताया कि रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3250 ( बिहार और झारखंड ) का सबसे पुराना क्लब है. यह भारत का 8वां पुराना क्लब है, जिसका गठन आजादी के 12 साल पहले 1936 में हुआ था.
समारोह में मुख्य रूप से . पीडीजी रोनी डिकोस्टा, डाक्टर आर भरत , संजीव ठाकुर, शरत चन्द्रन, एजी कुसुम ठाकुर, प्रज्ञा सिंह, टीआर एफ एम डी उमेश सिंह, आदि उपस्थित थे ।…….






