रक्षाबंधन का पर्व इस बार नौ अगस्त काे है। इसको देखते हुए डाक विभाग ने अभी से ही तैयारी शुरू कर दी है। डाक विभाग ने राखी के लिए स्पेशल वाटर प्रूफ लिफाफे की उपलब्ध करा रही है, जिनकी कीमत सिर्फ 10 रुपये है। लिफाफे में राखी सुरक्षित रहेगी। बारिश के मौसम में रखरखाव में भी दिक्कत नहीं होगी। प्रधान डाकघर में 10 हजार लिफाफा आया है। अब इसे सभी 44 उप डाकघरों में पहुंचाया जाएगा, ताकि गांव से जुड़ी बहनें भी इसका उपयोग कर सकें। प्रवर डाक अधीक्षक हिमांशु तिवारी ने बताया कि सभी प्रधान डाकघर के साथ ही उप डाकघरों में लिफाफे की उपलब्धता रहेगी। लिफाफे को पहुंचाया को जल्द ही पहुंचाया जाएगा।






