हस्तरेखा विशेषज्ञ मंजुला द्विवेदी नें दिए कई सुझाव
अहर्नीश इंटरप्राइजेस के सौजन्य से
छत्तीसगढ़ कि प्रसिद्ध हस्तरेखा विशेषज्ञ मंजुला द्विवेदी जी को तीन दिवसीय आयोजन हेतू जमशेदपुर आमंत्रित किया गया था, जिसमें उन्होंने लोगों की हस्तरेखा देखकर समस्याओ से बचने के सुझाव बताए। शहर के गणमान्य सदस्यों के साथ साथ कई व्यपारियों, विद्यार्थियों एवं महिलाओं नें इसका लाभ उठाया।
हस्तरेखा विशेषज्ञ मंजुला द्विवेदी नें बताया की कर्म के अनुसार हस्तरेखा बदलती भी है, इसलिए हमें शुभ कर्म ही करने चाहिए और हस्तरेखा के अध्यन से हम बड़ी समस्याओं से बच सकते है। उन्होंने सावन के प्रथम दिन बाबा विश्वनाथ धाम में जल अर्पित किया साथ ही गालुडीह माँ वैष्णो मंदिर का दर्शन भी किया, शहरवासियों से मिले सम्मान एवं प्रेम के लिए उन्होंने जमशेदपुर वासियों के प्रति आभार जताया।
आयोजक अहर्नीश इंटरप्राइजेज के प्रॉपराईटर नीरज मिश्रा नें बताया की यह सेवा 11, 12 एवं 13 जुलाई केवल तीन दिनों के लिए ही थी पर लोगों के मांग पर आगे भविष्य में भी शहरवासियों के सुखी जीवन में सहयोग के लिए ऐसे आयोजन किये जायेगें।






