जुगसलाई मोहर्रम अखाड़ा जुलूस को अनुशासन, अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए शांति समिति द्वारा किया गया सम्मानित
आज जुगसलाई थाना सभागार में पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था श्री तौकीर आलम साहब की अध्यक्षता में मोहर्रम जुलूस 2025 को शांतिपूर्ण ढंग से समापन करने के उपरांत एक बैठक आहूत की गयी जिसमे अखाड़ा समितियों द्वारा अनुशासन, सुव्यवस्थित, अच्छे प्रदर्शन एवम ससमय मोहर्रम जुलूस को समापन किये जाने को लेकर अखाड़ा समिति अध्यक्षों को पुरस्कृत किया गया। सर्वप्रथम प्रोन्नत पुलिस उपाधीक्षक श्री संजय कुमार, थाना प्रभारी बैजनाथ कुमार, थाना शांति समिति के मानद अध्यक्ष श्री दीपक भालोटिया, महासचिव श्री शिव कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष मोहम्मद सुबैद आलम, केंद्रीय शांति समिति के सदस्य श्री रामनाथ मिश्रा उपस्थित चयन समितियों द्वारा जुगसलाई से निकलने वाले सभी 12 लाइसेंसी अखाड़ा को बाटा चौक पर उनके लाइसेंस नंबर अनुरूप अखाड़ा को देखने के उपरांत उपरोक्त चयनित सदस्यों द्वारा यह निर्णय लिया गया कि तृतीय स्थान पर अंजुमन तेग़ इसलाम अखाड़ा जामा मस्जिद, द्वितीय स्थान पर होमा लाइन इसलाम अखाड़ा तथा प्रथम स्थान पर मुस्लिम नौजवान अखाड़ा धोबी गली को मोमेंटो एवं पुष्पगुच्छ देकर पुरस्कृत किया गया। उपस्थित सभी अखाड़ा समिति के सदस्यों ने इस तरह के आयोजन होने पर समस्त शांति समिति एवं पुलिस प्रशासन का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में मुख्यरूप से अब्बास अंसारी, अफ़ज़ल गद्दी, हाजी हसीबुल्लाह, राजू गद्दी, इरशाद हैदर, समो मल्लिक, तारा, इश्तियाक अहमद, जावेद, परवेज़, अख्तर, सलीम, तफ़्सीर, मेहराब, इरफान आदि उपस्थित हुए।






