आंध्रा समिति टेल्को ईस्ट जोन गणेश मन्दिर के हॉल में एक दिवसीय सावन मिलन का आयोजन किया गया

जमशेदपुर : आंध्रा समिति टेल्को ईस्ट जोन गणेश मन्दिर के हॉल में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महिलायो के द्वारा एक दिवसीय सावन मिलन का आयोजन किया गया, सावन मिलन में महिलाओं की अच्छी भीड़ देखने को मिली। मिलन का आयोजन समाज की महिलाओं द्वारा उनके अंदर छिपी हुई उधमिता व हुनर का प्रदर्शन करने के किए किया गया। तेलुगु समाज की महिलाओं द्वारा प्रस्तुत विभिन्न तरीको के डिजाइनर परिधान, ज्वेलरी व अन्य आर्ट- क्राफ्ट वर्क, मनमोहक कौशल प्रदर्शन किया गया इस दौरान तेलुगु समाज से भारी संख्या में उपस्थित महिला विजीटर्स हेतु मुख्य आकर्षण रहा। इस दौरान महिलाओं ने सावन मिलन का खूब डांस,गाना,आनंद लिया नास्ता सहित अन्य प्रकार के संसाधन की व्यवस्था की गई थी, इस मौके पर जी गीता (संगीता) पद्मा , अरुणा ,राधिका, अरविंदा, सुनीता,जयालक्ष्मी ,गायत्री ,लक्ष्मी ,विजयालक्ष्मी ,सुशीला ,अविशाला , आदि महिलाये शामिल थी।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई