मजदूर संघ के अध्यक्ष माननीय पूर्व विधायक श्री अरविंद सिंह जी ने श्रमिक संगठनों के 17 सूत्रीय मांग का नैतिक समर्थन दिया है।

आज दिनांक 09 जुलाई 2025 को देशभर के विभिन्न श्रमिक संगठनों द्वारा उठाए गए 17 सूत्रीय मांगों के समर्थन में राष्ट्रीय जनता दल, इंटक, पीएनवीएस एवं अन्य श्रमिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में आदित्यपुर स्थित आकाशवाणी चौक, पान दुकान चौक एवं शेरे पंजाब चौक पर जोरदार विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया।

इस विरोध प्रदर्शन के दौरान स्थानीय व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, बैंकों एवं सरकारी संस्थानों से सौहार्दपूर्वक अनुरोध किया गया कि वे श्रमिकों के पक्ष में बंद कर समर्थन दर्ज करें। इस लोकतांत्रिक पहल को व्यापक समर्थन प्राप्त हुआ तथा सभी प्रतिष्ठानों ने अपने संस्थानों को बंद कर श्रमिक आंदोलन के प्रति अपनी एकजुटता प्रकट की।

मजदूर संघ के अध्यक्ष माननीय पूर्व विधायक श्री अरविंद सिंह जी ने श्रमिक संगठनों के 17 सूत्रीय मांग का नैतिक समर्थन दिया है।

इस आयोजन का नेतृत्व संयुक्त रूप से निम्न नेताओं ने किया:

श्री जनार्दन कुमार – प्रदेश अध्यक्ष, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ, राष्ट्रीय जनता दल

श्री राम यादव – उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय जनता दल

श्री बिरेंद्र सिंह यादव – प्रदेश महासचिव, राष्ट्रीय जनता दल

श्री डी. एन. सिंह, श्री राजेश कुमार, श्री बैजू कुमार – जिला अध्यक्ष, राजद

श्री श्याम सुंदर सिंह, श्री के. पी. तिवारी – जिला अध्यक्ष, इंटक

श्री जगदीश नारायण चौबे, श्री शशि आचार्य – प्रदेश सचिव, इंटक

श्री रिंकू सिंह – जिला सचिव, इंटक

श्री रमेश बालमुचू – नगर अध्यक्ष, इंटक

श्री तोराम बनकिरा, श्री नागेश शर्मा, श्री राजीव प्रमाणिक – प्रखंड अध्यक्ष, ईचागढ़ (श्रमिक प्रकोष्ठ, राजद)

श्री विजय प्रसाद श्रीवास्तव – जिला सचिव, राजद

श्री सुमित गोप, बिलटू चटर्जी – नगर महासचिव, इंटक

श्री बिंदेश्वरी सिंह, श्री शंभू राय, श्री राम सकलदेव चौधरी, श्री अर्जुन सिंह, श्री रविन्द्र प्रसाद – वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी

इसके अतिरिक्त महागठबंधन के सैकड़ों कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं समर्थक उपस्थित रहे जिन्होंने अपने उत्साह, प्रतिबद्धता एवं एकजुटता से प्रदर्शन को ऐतिहासिक रूप प्रदान किया।

राष्ट्रीय जनता दल यह स्पष्ट करता है कि वह श्रमिकों, मजदूरों, वंचितों एवं मेहनतकश वर्ग के अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर एवं संघर्षरत रहेगा। पार्टी केंद्र सरकार से यह माँग करती है कि श्रमिक संगठनों द्वारा उठाई गई 17 सूत्रीय मांगों पर तुरंत विचार कर सकारात्मक निर्णय लिया जाए।

जय श्रमिक, जय संविधान!
राष्ट्रीय जनता दल – आपकी आवाज़, आपका अधिकार।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई