मूसा बनी बाजार में वर्षों से जमा कचरे पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष की पहल से तत्काल सफाई कार्य शुरू

मूसा बनी बाजार में वर्षों से जमा कचरे पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष की पहल से तत्काल सफाई कार्य शुरू

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री आनंद बिहारी दुबे जी ने मूसा बनी बाजार क्षेत्र में सफाई व्यवस्था की गंभीर स्थिति को लेकर बड़ी पहल की, जिसका सीधा असर देखने को मिला।

करीब तीन से चार दिन पहले श्री दुबे बाजार क्षेत्र का दौरा करने पहुंचे थे, जहाँ उन्होंने ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करवाया और साफ-सफाई को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाई। निरीक्षण के दौरान उन्हें सब्जी मंडी के बगल में लगभग डेढ़ साल से जमा भारी मात्रा में कचरा दिखाई दिया, जिससे आमजन परेशान थे।

इस गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्होंने तत्काल सीओ (Circle Officer) से फोन पर बात की और स्थिति से अवगत कराते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की।

श्री दुबे की तत्परता और जनहित की भावना को देखते हुए एच सी एल प्रबन्धन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर हाइवा और जेसीबी भेजकर सफाई कार्य शुरू करवाया। एच सी एल प्रशासन की इस संवेदनशीलता और कांग्रेस पार्टी की पहल से वर्षों से उपेक्षित उस इलाके में राहत की सांस ली गई।

श्री आनंद बिहारी दुबे ने कहा —

Leave a Comment