टेल्को क्षेत्र के जेम्को के अतुल प्रसाद चलने-फिरने में असमर्थ, दो वर्षों से नहीं मिली सहायता राशि, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

टेल्को क्षेत्र के जेम्को के अतुल प्रसाद चलने-फिरने में असमर्थ, दो वर्षों से नहीं मिली सहायता राशि, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

जमशेदपुर. टेल्को क्षेत्र के जेम्को बस्ती निवासी अतुल प्रसाद जो पूर्ण रूप से चलने-फिरने में असमर्थ हैं, विगत *दो वर्षों से किसी भी प्रकार की प्रशासनिक सहायता से वंचित हैं। उन्हें अब तक किसी प्रकार की आर्थिक सहायता प्राप्त नहीं हुई है और न ही व्हीलचेयर जैसी बुनियादी सुविधा* प्रदान की गई है, जिससे उनका दैनिक जीवन अत्यंत कष्टदायक हो गया है।

स्थानीय *सामाजिक कार्यकर्ता करनदीप सिंह* ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए ट्विटर के माध्यम से *मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन* को संबोधित किया। ट्वीट पर मुख्यमंत्री ने तुरंत इस मामले को गंभीरता से लिया और संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

सामाजिक कार्यकर्ता का कहना है कि अतुल प्रसाद को *व्हीलचेयर उपलब्ध कराने और लंबित सहायता राशि शीघ्र दिलवाने* की अपील की है।

यह उम्मीद की जा रही है कि प्रशासन शीघ्र कार्यवाही कर अतुल प्रसाद को राहत पहुंचाएगा।

Leave a Comment