गणेश मन्दिर के प्रांगण में एकादशी के शुभ अवसर पर सत्यनारायण पूजा का आयोजन किया गया

जमशेदपुर : आंध्रा समिति टेल्को ईस्ट जोन गणेश मन्दिर के प्रांगण में एकादशी के शुभ अवसर पर सत्यनारायण पूजा का आयोजन किया गया पूजा पुरोहित के द्वारा तेलुगु रीति रिवाज से मंत्र उच्चारण कर पूरे विधि विधान के साथ किया गया पुरोहित के द्वारा भक्तो को सत्यनारायण कथा सुना कर विस्तार पूर्वक समझाया गया, इस मौके पर समिति के सह सचिव जी श्रीनिवास ने कहा यह पूजा भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करने और जीवन को खुशहाल बनाने किया जाता है सत्यनारायण पूजा करने से सुख, समृद्धि, और शांति मिलती है। यह पूजा भगवान विष्णु के सत्यनारायण रूप को समर्पित है इससे सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसके अलावा, यह पूजा घर में सकारात्मक ऊर्जा लाती है और नकारात्मक शक्तियों से बचाती है।  इस उपलक्ष पर महासचिव के राम मोहन राव, नारायण राव,जी श्रीनिवास, यम राजशेखर, साईं राम,सी यस आर मूर्ति, श्याम सुन्दर राव, प्रसाद राव,राजा शेखर राव,रवि, विजय राव, राधिका संगीता,पदमा,अरुणा, सुनीता, अरविंदा,बी वी यस एन मूर्ति आदि भक्त शामिल थे.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई